फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: केट काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का 69वां जन्मदिन

Thu, 16 Jan 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर वैंकट हाल आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर केक काटते बसपा क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 69वां जन्मदिन केक काटकर जनकल्याण दिवस के रूप में बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर के एक विवाह मंडप में मनाया। वर्ष 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव में बसपा की बहुमत वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कैराना रोड पर एक विवाह मंडप में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा के मंडल प्रभारी जगपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मायावती ने सर्व समाज के उत्थान के लिए रोजगार, शिक्षा,स्वास्थय के लिए कार्य किए। प्रदेश के सबसे बडे़ सूबे की मुख्यमंत्री बनीं। बसपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा कार्यकर्ताओं को तैयारी के साथ जुट जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुुंचाने का आह्वान किया।
बसपा के जिला प्रभारी देवीदास जयंत, डाॅक्टर वेदपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, विनोद कुमार जयंत, हरवीर सिंह, विनोद सैनी, विजेंद्र मलिक, अंकित कश्यप,राजवीर सिंह, अमर पाल कटारियां, राजेंद्र उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन वीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें