फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने अक्षम बच्चों की कराई प्रतियोगिताएं

Fri, 04 Dec 2015 01:23 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकलांग दिवस पर बनत स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अक्षम बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसके विजेताओं को बीएसए द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनत स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय परिसर में विकलांग दिवस पर अक्षम बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बनत स्थित पीएनबी शाखा के प्रबंधक वीर सिंह मलिक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई र्गइं।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें काजल धीमान, आरवी, अनुज कुमार, तनु, मुनव्वर प्रथम व साद, रोहित, रवि कुमार, आसिफ, फैज द्वितीय तथा साजिद, साइस्ता, आरती व शादाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बीएसए राजदेव सिंह ने कहा कि अब यह प्रतियोगिताएं ब्लाक स्तर भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें