शामली। नहर पटरी स्थित बीएस एकेडमी में क्रिकेट मैच में बीएस एकेडमी की टीम ने गांव जहांगीर पुरा की टीम को 110 रन से हार का सामना कराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएस एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट गिराकर 244 रन बनाए। सबसे अधिक रन हर्ष मलिक 51 में 49 और देव ने 34 में 33 व सत्यम ने 83 में 67 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जहांगीरपुरा की टीम ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 134 रन ही बना पाई।
टीम में सबसे अधिक रन उज्ज्वल धीमान ने 51 गेंद में 43 रन और सोहन ने 33 में 37 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच सत्यम चौधरी रहे। अंपायर की भूमिका विकेद्र निर्वाल ने निभाई। विजेता टीम को उचित इनाम दिया गया।े