फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीएस एकेडमी ने दिल्ली की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुंडेट नहर पटरी स्थित निर्वाल क्रिकेट एकेडमी में बीएस एकेडमी और दिल्ली की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच में बीएस एकेडमी की टीम ने 12 रन से क्रिकेट मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ दा मैच सत्यम रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट मैच में पहले टॉस जीतकर बीएस एकेडमी शामली की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40 ओवर खेलते हुए 10 विकेट खोकर 187 रन बनाए। सबसे अधिक रन सत्यम ने 70 गेंद में 65 रन और उज्ज्वल ने 40 में 35 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी दिल्ली की टीम 36 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई। सबसे अधिक रन देवेंद्र ने 55 में 32 रन और अक्षित ने 41 में 27 रन की पारी खेली। बीएस एकेडमी ने 12 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ दा मैच बीएस एकेडमी के सत्यम को दो विकेट लेने और 65 रन बनाने पर मिला। अंपायर की भूमिका गौरव उपाध्याय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें