फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम के कर्मचारी का भी आयुष्मान कार्ड बनाने को तैयार हो गया गिरोह का सदस्य

Wed, 18 Dec 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डेढ़ से लेकर दो हजार रुपये में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया और ऑफलाइन दोनों तरह से चल रहा है। गिरोह में शामली के कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। डीएम ने इस मामले की पड़ताल करते हुए ऑनलाइन अपने एक कर्मचारी से बात कराई तो गिरोह का सदस्य डीएम के कर्मचारी का भी आयुष्मान कार्ड बनाने को तैयार हो गया। उधर, एसपी ने सर्विलांस सैल तो डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच सौंप दी है। मामले में जल्द ही बड़े गिरोह के भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर भी दलालों ने कब्जा कर लिया है। जो भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये लोग डेढ़ से लेकर दो हजार रुपये लेकर लोगों के चंद मिनटों में आयुष्मान कार्ड बनाने का दावा कर रहे हैं। दलालों और गिरोह के इस खेल को अमर उजाला ने अपने 17 दिसंबर के अंक में आयुष्मान का आशीर्वाद बिक रहा...खरीदोगे नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर उजागर किया। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।
उधर, एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामला गंभीर है। मामले की जांच पुलिस और सर्विलांस सैल को सौंपी गई है। जल्द ही गिरोह के सदस्य पुलिस पकड़ में होंगे। कई लोग रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

आखिर विभाग का विभीषण कौन?
जिस तरह से गिरोह के सदस्य चंद मिनटों में आयुष्मान कार्ड बनाकर दे रहे हैं, उसमें आशंका जताई जा रही है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी या फिर अधिकारियों की मिलीभगत भी हो सकती है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस मामले विभागीय अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का फंसना भी तय है।

बड़ा मामला, फिर भी शिकायत का इंतजार कर रहे सीएमओ
सीएमओ डा. अनिल कुमार का कहना है कि मामले में शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई होगी। अब सवाल यह उठता है कि जब डीएम और एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच सौंप दी है फिर सीएमओ शिकायतकर्ता का इंतजार क्यों कर रहे हैं।

लोगों से अपील है कि दलालों या फिर किसी भी गिरोह के सदस्यों के बहकावे में आकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए रुपये नहीं दे। सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। अस्पतालों में जाकर योजना का लाभ लिया जा सकता है। - डॉ. अथर जमील, नोडल अधिकारी आयुष्मान योजना शामली
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें