फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेधावी विद्यार्थी सम्मानित किए

विज्ञापन
शामली के सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में पुरस्कृत मेधावी बच्चे। स्रोत स्कूल - फोटो : mathura
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंधक विवेक संगल, उपाध्यक्ष सुभाष ऐरन, प्रधानाचार्य संजय सैनी व पल्लवी गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन से की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्ण उपस्थिति के लिए मीनाक्षी, अनिका, तन्वी सहरावत, शिवांगी, दिव्यांश तिवारी को पुरस्कृत किया गया। विभागों के पुरस्कारों में गगन, वादिनी, ख्याति तोमर, नानी, सृष्टि मलिक, साक्षी, अनुष्का शर्मा, ओजस्वी आदित्य शर्मा, आरव जांगड़ा आदि को पुरस्कार दिया गया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरव कुमार, युवा कुमार, देवासी, अमन कुमार, सिद्धार्थ, देवराज मलिक, गौरी शर्मा, आयुष्मान भारद्वाज, अंशिका चौधरी, पीहू शर्मा, देव कुमार, मानवी सैनी को सम्मानित किया गया।
पूर्व प्राथमिक कक्षा में आरव, प्राथमिक कक्षा में आयुष्मान भारद्वाज और जूनियर कक्षा में अंशिका चौधरी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। आचार्य रामकुमार, रितु शर्मा, मीनाक्षी, नीरज, सोमनाथ शर्मा, शिवकुमार धीमान, नूपुर, सुधीर कुमार, रवि कुमार, अजेंद्र कुमार, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर आचार्य रवि कुमार, रविंद्र कुमार, नीरज, सोमदत्त शर्मा, संजीव बालियान व मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना में मल्टीस्टोरी विद्यालय वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को कक्षा एक में प्रथम स्थान पर अंशी, द्वितीय पर इब्राहिम, तृतीय महक रही। कक्षा 2 में प्रथम स्थान पर यश, द्वितीय शौर्य, तृतीय अल्कवी रही। कक्षा 3 ने प्रथम स्थान पर मनीष कुमार, द्वितीय पर सफिया मिर्जा, तृतीय बिट्टू रहा। कक्षा 4 में प्रथम स्थान पर नजमा, द्वितीय पर फरमान, तृतीय पर अनस रहा। कक्षा 5 में प्रथम मेहराज, द्वितीय-सन्नी, तृतीय- शाहनूर रहा। कक्षा 6 में प्रथम स्थान रिहान, द्वितीय खुशी, तृतीय पूजा रही। कक्षा 7 में प्रथम स्थान पर अभिनव, द्वितीय प्रीति, तृतीय पर रौनक रही, वहीं कक्षा 8 में प्रथम स्थान पर रैना, द्वितीय पर नन्दनी, तृतीय सालिहा रही। स्कूल द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष हिना, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, ऋतु तोमर, आशु रानी, विमलेश, रेनू, अंशु पवार तथा सुभाष चन्द आदि उपस्थित रहे।

शामली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में पुरस्कृत मेधावी बच्चे। स्रोत स्कूल- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें