कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई
शामली। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग व कला वर्ग के छात्र- छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मिस्टर आशीर्वाद हर्षित संगल व मिस आशीर्वाद श्रुती गोयल को चुने गए।
बृहस्पतिवार विद्यालय के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग व कला वर्ग के छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन व प्रधानाचार्या मधु शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र- छात्राओं द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम भगड़ा, स्कूल लाइफ पर नाटिका, खेल प्रतियोगिता नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं में मिस्टर आशीर्वाद हर्षित संगल व मिस आशीर्वाद श्रुती गोयल को चुना गया। विद्यालय के अध्यक्ष ब्रज भूषण संगल, प्रबंधक राहुल गुप्ता, उपप्रबंधक निकुंज मित्तल, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने सभी छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन के आभार प्रकट किया।