फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ब्रिज निर्माण के कारण रद रहेंगी दो ट्रेनें

Thu, 24 Dec 2015 12:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कासिमपुर खेड़ी और बागपत के बीच अंडर ब्रिज निर्माण के कारण 25 दिसंबर को दो ट्रेनें रद रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बागपत और कासिमपुर खेड़ी के बीच रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिस कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। सुबह नौ बजे से निर्माण कार्य शुरू होगा और करीब तीन बजे तक चलेगा।

 इस अंतराल में दो ट्रेनों को स्थगित किया गया है। इनमें सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर गाड़ी केवल शामली तक पहुंचेगी। यह ट्रेन यहां सुबह पौने नौ बजे पहुंचती है। इसे दिल्ली के लिए स्थगित किया गया है। 51911 भी स्थगित रहेगी। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर सहारनपुर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर गाड़ी को भी करीब दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें