फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी सीजन में बदला दुल्हनों का अंदाज, नेचुरल मेकअप बना पहली पसंद

Mon, 02 Feb 2026 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के माजरा रोड पर पार्लर में दुल्हन को तैयार करते हुए. संचालिका
विज्ञापन
शामली। जनपद में शादी का सीजन शुरू होते ही दुल्हनों के मेकअप को लेकर नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। जहां पहले भारी मेकअप और गहरे रंगों का चलन अधिक था, वहीं अब शामली की दुल्हनें नेचुरल, सॉफ्ट और एलिगेंट लुक को ज्यादा प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन

शादियों के कारण शहर के ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग हो रही है। शहर के कबाड़ी बाजार, नया बाजार और बड़ा बाजार स्थित ब्यूटी पार्लरों में दुल्हनों की भीड़ देखने को मिल रही है। पार्लर संचालिकाओं रश्मि और मीनाक्षी के अनुसार इस वर्ष दुल्हनें ऐसे मेकअप की मांग कर रही हैं, जो दिखने में हल्का हो, नेचुरल लगे और लंबे समय तक टिका भी रहे।
उन्होंने बताया कि अब गांव और कस्बों की दुल्हनें भी ब्राइडल मेकअप को लेकर काफी जागरूक हो गई हैं और ट्रेंड के अनुसार मेकअप कराने पर जोर दे रही हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि बदलते ट्रेंड के साथ अब दुल्हनें ज्यादा कंफर्टेबल और नेचुरल लुक को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे उनकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही है।
विज्ञापन


शहर में इन ब्राइडल मेकअप ट्रेंड्स की सबसे ज्यादा डिमांड
नेचुरल ग्लो मेकअप : हल्का बेस, ग्लोइंग स्किन और नेचुरल फिनिश दुल्हनों की पहली पसंद बन रहा है।

सॉफ्ट आई मेकअप : ब्राउन, गोल्डन और पीच शेड्स में आई मेकअप ट्रेंड में है। पहले के मुकाबले अब गहरा स्मोकी लुक कम पसंद किया जा रहा है।

न्यूड और लाइट पिंक लिपस्टिक : पारंपरिक रेड के साथ-साथ न्यूड पिंक और पीची शेड्स भी दुल्हनों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

एयरब्रश मेकअप का बढ़ता चलन : शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी एयरब्रश मेकअप की मांग बढ़ी है, जिससे मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है।

सिंपल हेयर स्टाइल : भारी जूड़ों की जगह सॉफ्ट कर्ल्स, लूज बन और फ्लावर ज्वेलरी के साथ हेयर स्टाइल ट्रेंड में हैं।

शहर के माजरा रोड पर पार्लर में दुल्हन को तैयार करते हुए. संचालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें