फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी में डीजे पर नाचने को लेकर दुल्हन के चचेरे भाई को पीटा

Wed, 08 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मंगलवार को मोहल्ला आलकला निवासी ओमकार की बेटी की बरात पानीपत से आई थी। पानीपत रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी का प्रोग्राम चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे डीजे पर कुछ युवक नाच रहे थे। दुल्हन के चचेरे भाई अभिषेक निवासी टीकरी जनपद बागपत ने बाहर से आए युवकों को नाचने से रोका तो आरोपियों ने अभिषेक को पीट दिया और भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायल अभिषेक और मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शुभम और दो अन्य युवक कार द्वारा इमाम गेट पुलिस चौकी पर तहरीर देकर वापस आ रहे थे।
रास्ते में आरोपियों ने अभिषेक की कार रोक ली तथा कार का शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने फिर से अभिषेक और शुभम को पीटा तथा धमकी देते हुए भाग गए। बाद में घायल कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जांच अधिकारी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें