शामली। जनपद के चार कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को वेबसाइट से फिर मेरिट गायब हो गई, जिसके चलते कोई भी दाखिला नहीं हो पाया। जिससे छात्र पूरा दिन परेशान रहे।
एक बार फिर कालेजों की वेबसाइट से मेरिट गायब हो जाने से छात्रों को परेशान होना पड़ा। पहली मेरिट जारी होने के बाद दाखिले वाले दिन दोपहर में ही मेरिट हटा दी गई थी। अब दूसरी मेरिट जारी होने के बाद सोमवार और मंगलवार को दो दिन दाखिला प्रक्रिया चलनी थी। सोमवार को कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चली, जिसमें चार कालेजों में कुल 106 दाखिला हो पाए।
मंगलवार को दाखिले का अंतिम दिन था। छात्र सुबह कालेज पहुंचे, तो कालेज में दाखिले के लिए मना कर दिया। बताया कि मेरिट हटा दी गई है। छात्रों को दोबारा से मेरिट आने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। अभी दो दिन तक दाखिले नहीं होगे। जिसके बाद छात्रों को 14 जुलाई में संपर्क करने की बात कही गई।
वहीं, आरके पीजी कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा दो दिन बैंकों की हड़ताल के कारण और मेरिट में कुछ संशोधन करने की बात कही। जिसके कारण दो दिन दाखिला प्रक्रिया रोक दी गई हैै। मंगलवार शाम के बाद ही पता चल पाएगा कि दाखिले 13 से होंगे या फिर 14 जुलाई से शुरू किए जाएंगे। इसलिए दूसरी मेरिट के छात्र प्रमाण पत्र तैयार रखे।