शामली। महाराजा सूरजमल स्कूल में किक बॉक्सिंग विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड में आयोजित आठवीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने पदक जीते। इनमें अक्षय वर्धन, राव शादाब व अभिषेक निर्वाल ने स्वर्ण, जीत सिंह ने रजत तथा अंकुर व सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीते। इन खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक अवनीश कुमार को भी धन्यवाद दिया।
वहीं शामली के बीएसएम स्कूल के उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी वैभव कुमार, शुभम कुमार और तोषी चौहान भूटान में आयोजित इंडो-भूटान इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक भूटान के फुंतसलिंग शहर में होगी। ये तीनों खिलाड़ी कोच जावेद खान के नेतृत्व में भूटान पहुंचे हैं।