फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोने के 24 टॉप्स का डिब्बा चोरी

Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के नेहरू मार्केट में सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं करीब पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के 24 जोड़ी टॉप्स से भरा डिब्बा चोरी कर ले गई। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवगंज मंडी निवासी रोहित जैन की नेहरू मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे उसकी दुकान पर तीन महिलाएं आई थी। उन्होंने सोने के जेवर देखे। आरोप है कि उसी दौरान महिलाओं ने सोने के जेवर का डिब्बा जिसमें 24 जोड़ी टॉप्स थे, उसको अपने कपड़ों में छिपा लिया। इसकी जानकारी उन्हें रात को करीब आठ बजे दुकान का स्टाॅक की जांच करने पर हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात तीन महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें