फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित की शहादत को नमन, हर आंख हुई नम

Thu, 04 Jan 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में शहीद सिपाही अंकित तोमर के लिए विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च निकाला और कई स्थानों पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा का नारा भी बुलंद हुआ।
विज्ञापन


सिपाही अंकित तोमर की शहादत पर बृहस्पतिवार की शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर एकत्र होकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि ऐसे भारत माता के वीर जवानों के कारण ही हम भयमुक्त वातावरण में सांस ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल निर्वाल, विहिप जिला सह मंत्री सन्नी शर्मा, विहिप नगराध्यक्ष डाक्टर एनपी सिंह, देवेंद्र सोम, रजनीश चौबे, बजरंग दल नगर संयोजक अरुण पारखी, रवि उपाध्याय, गौरव निर्वाल, भाजपा नेता अजय संगल, वीना अग्रवाल, सुनीता बंसल, विनय संगल, सागर कुमार, विवेक बिडला, हिमांशु शर्मा और विपिन तोमर आदि मौजूद रहे।
उधर, हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने टंकी रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा की। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वाहिनी के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, वरुण वशिष्ठ, विकास संगल, नटवर बाबा, मोनित पांचाल, अभिषेक पांचाल, लाखन बाल्मीकि, दीपक भाटिया, अमित भाटिया, कमल भाटिया, मोनू शर्मा, विपिन शर्मा, नितिन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से बृहस्पतिवार की शाम हनुमान टीला के पास श्रद्धांजलि सभा की गई। संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि बदमाशों से मुठभेड़ में सिपाही अंकित तोमर ने अदम्य साहस का परिचय दिया। इसी के चलते एक लाख का इनामी बदमाश साबिर मारा गया। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में अमित मित्तल, अमित गर्ग, रोहित संगल, पंकज गुप्ता, सचिन गर्ग, राजीव, कुलदीप गोयल, प्रद्युमन, मदनलाल बिंदल, सुरेश गुप्ता, उत्तम जिंदल, अंकित मित्तल, रवि मित्तल, संजय अग्रवाल, राधेश्याम अधिवक्ता, निशांत, शिवांग और गोविंद गोयल आदि मौजूद रहे।

अंकित तोमर को दी श्रद्धांजलि
कांधला। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे शहीद अंकित तोमर के पार्थिव शरीर को लेकर उसके गांव जा रहा पुलिस का काफिला जब कस्बे में पहुंचा। यहां पहुंचने पर कस्बे के लोगों ने शहीद अंकित तोमर अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा अंकित तोमर तब तक तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। कस्बे से ईश्वर दयाल कंसल, सचिन गोयल, जाहिद राज, सभासद शहजाद, जावेद, अफजल बेग, दिनेश चन्द गुप्ता, नजम, साजिद, आदि ने उन्हे श्रद्धाजंली दी। उसके बाद एलम पहुंचने पर वहां उनके काफिले को रोकने के बाद कस्बे से रतनपाल पूर्व विधायक, अश्वनी पंवार, देवेंद्र, राहुल, सुमेर, सौरभ, राहुल, वरूण पंवार, आदि ने उन्हे श्रद्धांजली देकर अंतिम विदाई दी।

आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की 
कैराना (ब्यूरो)। कैराना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शहीद अंकित तोमर श्रद्धांजलि दी। बार भवन में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर जांबाज शहीद अंकित तोमर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान दिनेश चंद शर्मा, शगुन मित्तल, सरवेज जंग, राजकुमार, खड़क सिंह चौहान, ईश्वर चंद जाटव, नसीम चौधरी, संजय चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, कटार सिंह, मनोज गर्ग आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव जैन के आवास शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें जांबाज सिपाही अंकित तोमर की मौत के गम में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा की अध्यक्षता दामोदर सैनी ने की। कुलदीप सिंघल, धर्मवीर, राधे कश्यप, मेहरबान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

थानभवन में शहीद सिपाही को दी श्रद्धांजलि
थानाभवन । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा थानाभवन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर  उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
थानाभवन के मोहल्ला काम्बोयान स्थित विश्वकर्मा मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें भाजपा के मंडल महामंत्री महेश गोयल ने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा सेना करती है, जबकि देश के भीतर नागरिकों की सुरक्षा पुलिस कर्मी करते हैं। इसी के चलते एक लाख के इनामी बदमाश साबिर जंधेड़ी से मुठभेड़ में सिपाही अंकित तोमर शहीद हो गया। भाजपा नेता नरेंद्र सैनी ने कहा कि जांबाज सिपाही का चले जाना कष्टदायी है। सभासद अनिल गोयल ने सिपाही अंकित तोमर की शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान हरीश सिंघल, सन्नी सैनी, सुरेंद्र ठाकुर, सुरेशपाल, सुंदर सैनी, ब्रहमपाल गर्ग, विशेष काम्बोज, ब्रजभूषण धीमान, शोभाराम धीमान, शुभम सैनी, हरज्ञान सैनी, सोनू सैनी, कन्हैया सैनी, राजकुमार गर्ग सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें