फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष देवी के लिए नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे

Wed, 30 Dec 2015 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष देवी के लिए जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने दो सेट खरीदे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सात जनवरी को कलक्ट्रेट परिसर में होगा। एक जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने 21 दिसंबर से नामांकन पत्र खरीदने के लिए पीठासीन नियुक्त किया था। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के लिए संतोष देवी के लिए नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे हैं।

संतोष देवी के लिए नामांकन खरीदने वालों में जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, मास्टर जाहिद, प्रसन्न चौधरी का भाई सुनील कुमार मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी शैफाली चौहान के लिए नामांकन बुधवार को खरीद जाने की संभावना है। डीएम द्वारा नामित पीठासीन अधिकारी डा. पीके त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र 31 तक बिक्री किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, जिला पंचायत का नोड्यूज देना होगा। प्रत्याशी को वोटर लिस्ट, शपथपत्र, अनुमोदक प्रस्तावक का स्व प्रमाणित फोटो लगाना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शामली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।  प्रत्याशी को अपना ओबीसी प्रमाण पत्र            लगाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें