गांव होसंगपुर में मृतक आदित्य के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाकियू नेतागण व क्षेत्र के लोग।
झिंझाना। रालोद छात्रसभा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद उनके पैतृक गांव होसंगपुर में शोक का माहौल रहा। मंगलवार को भी उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। भाई की मौत की सूचना पर दुबई में रहने वालीं दोनों बहनें भी गांव में पहुुंच गई।।
सांसद राजकुमार सांगवान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खतियान, जिला अध्यक्ष शांता कुमार प्रधान, कस्बा ऊन के पूर्व नपं अध्यक्ष अशोक कुमार, रालोद नेता राजन जावला, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल सहित अन्य नेताओं ने मृतक आदित्य पंवार की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना कर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सांसद ने बताया कि आदित्य के जाने की कमी कभी पूरी नहीं होगी।
हादसे की सूचना पर आदित्य पंवार की बहन आदिति पंवार और विजेता पंवार भी दुबई से अपने पैतृक गांव होसंगपुर पहुंचीं। आदित्य अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, तीन वर्षीय पुत्री तथा दो विवाहित बहनों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गांव में शोक की लहर है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का लगातार पहुंचना जारी है। nयह था मामला : सोमवार सुबह होसंगपुर गांव निवासी रालोद नेता आदित्य पंवार के प्रयागराज से मेरठ लौटते समय बिजौली गांव के पास कार गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। इसमें आदित्य की मौत हो गई।