फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई हादसे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई हादसे की रिपोर्ट
विज्ञापन

कांधला। एक सप्ताह पूर्व खंद्रावली के निकट हुए हादसे में मृतकों के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मेरठ के गांव करनावल निवासी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 फरवरी को उसका पुत्र निरंकुश काम के सिलसिले में अपनी कार से सोनीपत से शामली जा रहा था। खंद्रावली चौकी के निकट शाम के लगभग पांच बजे एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी थी। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अंकित निवासी गांव अलीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रूकमदीन पुत्र निजामुदीन उर्फ बुद्धू के साथ उसकी ट्रैक्टर-ट्राली से शामली जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी थी। जिसके कारण ट्रैक्टर के पलट जाने से रूकमदीन की मौत हो गई और वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें