फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर जवान, खेत में किसान खुशहाल नहीं : टिकैत

Tue, 12 Jan 2016 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट में सोमवार को भी भाकियू का प्रदेशव्यापी बेमियादी धरना जारी रहा है। धरने पर किसानों के बीच पहुंचे भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आज के दौर में सीमा पर जवान और खेत में किसान खुशहाल नहीं है। चेतावनी दी कि किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले थानों पर भाकियू प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। बागपत जाने से पूर्व कलक्ट्रेट में चौधरी नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे। धरनास्थल पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि किसानों ने शासन-प्रशासन के पहले से ही पेंच ढीले छोड़ रखे थे। 60 प्रतिशत गन्ने की पेराई हो चुकी है। सरकार द्वारा गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। थानों-तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम सीमा है। थाने में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है।

चंदन बंजारे प्रकरण पर कहा कि एसपी शामली ने समझौते के बाद भी उसे ढाई लाख रुपये नहीं दिए हैं। वह मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या की बात कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में समझौते का पालन नहीं किया तो गंभीर परिणाम होंगे। जब तक बकाया गन्ना मूल्य चीनी मिल नहीं देते है, और नया भाव घोषित न होने तब तक 60 प्रतिशत बिजली छूट न आने तक किसान कोई भी बिजली बिल की अदायगी नहीं करे। इस दौरान किसानों के खिलाफ एफआईआर करने वाले पुलिस थानों के बाहर भाकियू धरना-प्रदर्शन करेगी। तानाशाही में ऊन चीनी मिल के राणा ग्रुप का तहलका मचा रखा है।
विज्ञापन


दो साल पूर्व हुए सांप्रदायिक दंगे को दुखद बताया। मौके पर  भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कुलदीप पंवार, भाकियू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्वाल, मंडल महासचिव सतपाल पहलवान, जगमेहर सिंह अजयकुमार पिंडौरा, मांगेराम समेत किसानों ने संबोधित किया।

मिलों ने जारी नहीं किया रोस्टर
शामली। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि गन्ना मूल्य घोषित करने वाली किसानों की मांगों को शासन को भेजा जाएगा। जिले की सभी चीनी मिलों पर किसानों का 96 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। जिसमें 37 करोड़ 42 लाख रुपये शीघ्र दिए जाने का किसानों का आश्वासन चीनी मिल प्रतिनिधियों ने दिया है। जिसमें थाना भवन में 5.42 करोड़ रुपये तीन दिन में शामली चीनी मिल ने 20 करोड़ रुपये इसी सप्ताह व ऊन चीनी मिल ने 12 करोड़ रुपये मंगलवार तक दिए जाने का रोस्टर दिया है।

कलक्ट्रेट में कोल्हू गाड़ना ही पड़ेगा
शामली। कलक्ट्रेट में चल रहे बेमियादी धरना स्थल पर किसानों के बुलावे पर डीएम नहीं पहुंचे। भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र टिकैत के साथी रहे राजकुमार हड़ौली ने कहा कि कलक्ट्रेट में कोल्हू गाड़ना ही पडे़गा, बिना इसके काम नहीं चलने वाला। कलक्ट्रेट पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ कलक्ट्रेट में किसानों ने अपना कोल्हू गाड़ दिया है।

 धरना स्थल पर जिला गन्नाधिकारी डॉ. अनिल भारती, शामली चीनी मिल के महाप्रबंधक आरएस सहरावत, थानाभवन से गन्ना महाप्रबंधक जेपी तोमर, ऊन चीनी मिल के डिप्टी केन मैनेजर जनविजय, जिले के बिजली घरों के तीनों डिवीजन के एसडीओ पहुंच गए। भाकियू के प्रदेश कारिणी सदस्य विनोद निर्वाल ने डीएम को धरना स्थल पर आने का न्यौता दिया। किसानों के आग्रह पर डीएम-एडीएम कोई भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें