शामली (ब्यूरो)। स्कूलों से किताबों का ब्योरा एनसी डीएम सुजीत कुमार ने नए शैक्षिक सत्र को लेकर जनपद के सभी परीषदीय, सीबीएसई आईसीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की बैठक ली थी। जिसमें सभी निजी स्कूलों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही चलाने का निर्देश दिया है।ईआरटी को भेजा जाना है। लेकिन स्कूलों को आर्डर फैक्स कराने में दिक्कत आ रही है। एनसीईआरटी की साइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
डीएम ने कहा था कि यदि कोई स्कूल प्राइवेट किताबें लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, एनसीईआरटी की किताबों का मूल्य प्राइवेट किताबों से मूल्य में काफी कम है। ज्यादातर किताबें 50 रुपये की हैं। स्कूल संचालकों ने बताया कि कई दिनों से किताबों के आर्डर का फैक्स भेजने में दिक्कतें आ रही हैं। तकनीकी कारणों से फैक्स नहीं जा पा रहा है। एनसीईआरटी की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करते हैं तो कोई फोन नहीं उठाता।
ऐसे में बच्चों को किताबें समय पर उपलब्ध कराने में दिक्कत हो सकती है। हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि कई दिन से आर्डर के लिए फैक्स भेजने में लगे हुए हैं, लेकिन फैक्स नहीं जा पा रहा है। हेल्पलाइन नंबर 011-26562188 और 011-26592360, 26851070 पर कॉल करते हैं तो कोई फोन नहीं उठाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि अभी सभी स्कूल आर्डर बुक कराने में लगे हैं। अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।