फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवरात्र में बाइक से लेकर महंगे मोबाइल तक की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र को लेकर बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। दोपहिया वाहनों और महंगे मोबाइल फोन की जमकर बुकिंग हो रही है। दोपहिया वाहन एजेंसियों पर 100 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख रुपये तक कीमत वाले मोबाइल फोन खरीदने के लिए भी ग्राहकों ने बुकिंग कराई है। बाबरी स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक अर्जुन चौधरी ने बताया कि उनकी एजेंसी पर अब तक 30 बुकिंग हुई हैं। ग्राहकों ने नवरात्र के दूसरे या तीसरे दिन स्कूटी लेने की बात कही है। शामली के बाइक एजेंसी संचालक तुषार सिंघल ने 54 बाइक और स्कूटी की बुकिंग होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार वाहनों की डिलीवरी रविवार को होगी। अन्य ग्राहकों ने तीसरे और चौथे नवरात्र पर वाहन लेने की इच्छा जताई है। एक अन्य एजेंसी संचालक अंकुर के अनुसार, करीब 30 बाइक और स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है और यह लगातार बढ़ रही है।
मोबाइल शोरूम संचालक अमित शर्मा ने बताया कि एप्पल के साढ़े तीन लाख रुपये तक के मोबाइल फोन के लिए तीन लोगों ने बुकिंग कराई है। दूसरी कंपनी के ढाई लाख रुपये कीमत वाले मोबाइल फोन की बुकिंग भी चार ग्राहकों ने की है। शामली निवासी अमरनाथ गोयल रविवार को स्कूटी की बुकिंग कराएंगे और दुर्गा अष्टमी पर उसे घर लाएंगे। मंथन चौहान ने भी नवरात्र में नई बाइक खरीदने के लिए बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें