फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायलर की वॉल्व फटी

Mon, 06 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
suger mill - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन/झिंझाना। ऊन शुगर मिल के बायलर में लगे स्टीम पाइप की वॉल्व फटने से दो मजदूर झुलस गए। मिल प्रशासन ने दोनों मजदूरों को आनन-फानन में हरियाणा के करनाल ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद शुगर मिल में गन्ना पेराई बंद कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे ऊन शुगर मिल के बायलर में लगे स्टीम के पाइप में कुछ खराबी आ गई थी। इस पर मिल में काम कर रहे वेल्डर राहुल पुत्र रमेश निवासी गांव गढ़ी अब्दुल्ला थाना गढ़ीपुख्ता और संतोष पुत्र लल्लाराय निवासी गाजीपुर ने पाइप को ठीक करना चाहा, तो अचानक पाइप की वाल्व फट गई।

 पाइप से निकले गर्म पानी से दोनों मजदूर झुलस गए।           दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मिल के मजदूरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में मिल में गन्ना           पेराई सहित मजदूरों ने अन्य कार्य बंद कर दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद झुलसे दोनों मजदूरों को करनाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुगर मिल के पर्सनल मैनेजर रणबीर चौधरी ने बताया कि राहुल व संतोष दोनों प्राइवेट कंपनी की ओर से भेजे गए हैं। दुर्घटना होते ही दोनों को तुरंत मिल की ओर से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, डाक्टरों ने बताया कि दोनों मजदूर करीब 50 प्रतिशत झुलसे हैं। वहीं, शुगर मिल में रिपेयरिंग कार्य के लिए गन्ना पेराई और अन्य कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें