फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 छात्रों ने दी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न कॉलेज के 85 छात्र पंजीकृत रहे। जिसमें से 68 ने ही परीक्षा दी।
शासन ने छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन किया है। जिसमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए जनपद से सभी कॉलेजों से कक्षा-8 और 10 से 85 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। रविवार को वीवी इंटर कॉलेज में प्रथम चयन के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि परीक्षा दो स्तर पर आयोजित हुई। जिसमें प्रथम स्तर पर कक्षा-8 की परीक्षा हुई। जिसमें 17 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 14 ने परीक्षा दी। द्वितीय स्तर में कक्षा 10 के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। जिसमें 68 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में चयनित होने पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों को कक्षा 12 तक चार वर्ष तक 6000 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति के रुप में मिलेंगे। वहीं कक्षा 10 के विद्यार्थियों को 24000 हजार रुपये प्रति वर्ष स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के दौरान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें