फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने पर बखेड़ा

Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला राजोवाला में हिंदू नववर्ष पर जुलूस निकालने पर बखेड़ा हो गया। लोगों ने जुलूस में शामिल बाइकों से बच्चों के घायल होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के के कारण आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 20 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में बजरंग दल कार्यकर्ता विवेक प्रेमी के नेतृत्व में बाइक पर जुलूस निकाला गया। नारेबाजी करते हुए जुलूस मोहल्ला राजोवाला में पहुंचा तो लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप है कि हिंदू संगठनों के लोगों की बाइक से दो बालक घायल हो गए।

हंगामे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच जुलूस लेकर निकल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हनुमान टीला के पास रोक लिया और कई को हिरासत में लेने लगी। जिस पर कार्यकर्ता भड़क उठे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवेक प्रेमी समेत 20 लोगों पर मुचलका पाबंद किया। बाद में मोहल्ले में पुलिस और पीएसी की गश्त भी कराई गई।

बिगड़ सकते थे हालात 
जुलूस के दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लग रहे थे। जब तक मोहल्ला राजोवाला के लोग एकत्र होते, तब तक जुलूस आगे निकल चुका था। आरोप था कि जुलूस निकाल रहे बाइक सवारों की टक्कर से दो बालक घायल हुए हैं। जिसके चलते ही लोग भड़के, लेकिन यदि दोनों पक्ष आमने सामने आ जाते, तो बड़ा बवाल हो सकता था। 

बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। जिसके चलते कार्रवाई की गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। फिलहाल 20 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। - अनिल कुमार झा, एडिशनल एसपी, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें