फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में डूबे छात्र का शव 17 घंटे बाद बरामद

Wed, 17 Jun 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में यमुना से शुभम के शव को बाहर निकलते गोताखोर-संवाद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। सोमवती अमावस्या पर परिवार के साथ यमुना में स्नान करने आया कक्षा 10 का छात्र 16 वर्षीय शुभम निवासी गांव खेड़ा खेमावती जनपद जींद हरियाणा यमुना में डूब गया था। सोमवार देर शाम तक शुभम का शव नहीं मिलने पर पंजाब से ऑक्सीजन सिलिंडर वाले दो गोताखोर बुलाए गए थे। मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे गोताखोरों ने यमुना से शुभम का शव बाहर निकाल लिया। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ हरियाणा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान के दौरान हरियाणा के जनपद जींद के गांव खेड़ा खेमावती निवासी कक्षा 10 का छात्र शुभम यमुना में डूब गया था। गोताखोरों ने यमुना में डूबे शुभम की तलाश की थी लेकिन देर रात तक भी शव बरामद नहीं होने पर सर्च अभियान रोक दिया गया था। मंगलवार को शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ हरियाणा ले गये।

कैराना में यमुना से शुभम के शव को बाहर निकलते गोताखोर-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें