फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अटल विहार में प्रॉपर्टी डीलर का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला अटल विहार में प्रॉपर्टी डीलर शोकेंद्र मलिक (42) का शव उनके कार्यालय में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव बहावड़ी निवासी शोकेंद्र मलिक प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। उन्होंने शामली के मोहल्ला अटल विहार में अपना कार्यालय बना रखा था। उनकी पत्नी व बच्चे गांव बहावड़ी में रहते हैं। बुधवार सुबह शामली स्थित कार्यालय में छत के पंखे से कपड़े के फंदे के सहारे उनका शव लटका मिला। आसपास के लोगों ने शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से उतारा। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शोकेंद्र के बाद परिवार में पत्नी रूबी, बेटा आयुष (14) व बेटी आराध्या (8) हैं। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रॉपर्टी डीलर के आत्महत्या किया जाना माना जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें