फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलर गिरने से मरे दोनों बच्चों के शव सुपुर्द ए खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गमगीन माहौल में दोनों बच्चों के शव को दफनाया
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला मोमीन नगर में स्थित मस्जिद में शब-ए-रात में पिलर गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा घायल हो गया। गमगीन माहौल में रात में ही दोनों बच्चों के शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया। बच्चों की मौत होने से परिजनों में गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात शब-ए-बरात पर मोहल्ला मोमीन नगर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने और खुदा की इबादत के लिए मोहल्ले व आसपास के लोग इकट्ठा हुए थे। उन्हीं में मोहल्ले के बच्चे भी मस्जिद में गए थे। उसी समय अचानक मस्जिद का पिलर भरभराकर गिर गया। पिलर के निकट खड़े तीन बच्चे उसके मलबे के नीचे दब गए। लोगों ने मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल लेे गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने हारुन (12) पुत्र खुुर्शीद, मुसारिब पुत्र मतलूब (12) को मृत घोषित कर दिया, जबकि समर पुत्र कलीम (10) को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें