शामली कैराना रोड पर सार्वजनिक सूचना का बोर्ड लगाते विकास प्राधिकरण का कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
अफसरों ने लगाए कॉलोनियों के बाहर लगाए चेतावनी बोर्ड
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शहर की अवैध कालोनियों के बाहर बोर्ड लगाकर आम नागरिकों को चेताया है कि कोई भी नागरिक अपने प्लाट खरीदते समय उसकी जानकारी विकास प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त कर ले कि कॉलोनी वैध है अथवा अवैध है।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद के निर्देश पर अवैध कालोनियों के बाहर प्राधिकरण की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे। प्राधिकरण के जेई की ओर से शहर के पूर्वी यमुना किनारे सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास, करनाल रोड, सिटी ग्रीन के पीछे और रेलपार में अवैध कॉलोनी के बोर्ड लगाए गए हैं। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि कोई भी नागरिक अपने प्लाट खरीदते समय उसकी जानकारी विकास प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त कर ले।
शामली कैराना रोड पर सार्वजनिक सूचना बोर्ड के पास विकास प्रधिकरण के अधिकारी- फोटो : SHAMLI