शामली/ कैराना/ थानाभवन। संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर जिले में हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किए जांएगे।
शनिवार को जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लाक दिवस आयोजित करके फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया। पहले दिन फरियादियो का टोटा रहा। इक्का दुक्का शिकायत करने के लिए फरियादी पहुंचे। ऊन और थानाभवन ब्लाक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। थानाभवन ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करके कमियों को सुधार करने के निर्देश दिए।
शामली ब्लाक में बीडीओ मनीष दत्त ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने बताया कि ब्लाक दिवस में चार शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें आवास और तालाब से सबंधित थी। सीडीओ ने बताया कि पहले दिन फरियादी बहुत कम आए है। कैराना ब्लॉक में बीडीओ जितेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में ब्लॉक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शादी अनुदान और आवास निर्माण से संबंधित कुल 8 शिकायतें आईं। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सहायक शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक दिवस के पहले दिन आया एक फरियादी आया।