फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा, खातों पर लगी रोक

विज्ञापन
थानाभवन बीज गोदाम पर लहराता तिरंगा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। डीएम ने एसडीएम को क्षेत्र पंचायत का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के खातों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले के पांचों शामली, कांधला, कैराना, ऊन एवं थानाभवन ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक 18 मार्च 2016 को हुई थी, इसलिए उनका कार्यालय 17 मार्च 2021 की रात 12 बजे समाप्त हो गया। डीएम जसजीत कौर ने कैराना और कांधला ब्लॉक के लिए एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, शामली और थानाभवन में एसडीएम शामली संदीप कुमार तथा ऊन ब्लॉक में एसडीएम ऊन मणि अरोरा को प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासकों की नियुक्ति के साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के खाता संचालन पर रोक लगा दी है। सभी बीडीओ को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि 17 मार्च के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुखों द्वारा चेक के रूप में कोई भी भुगतान न किया जाए।
--------------
ब्लॉक प्रमुख ने किया झंडा रोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नगर के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित कृषि बीज भंडार के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख गीता राणा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने झंडा रोहण किया। थानाभवन ब्लाक परिसर में छह लाख की लागत से झंडे की स्थापना व दस लाख की लागत से चारदीवारी, गेट, इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया है। बुुधवार को ब्लॉक प्रमुख कार्यकाल के आखिरी दिन झंडा रोहण व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर सपट्टर राणा, तेज सिंह फौजी, एडीओ सुभाष सैनी, चैन सिंह पुंडीर, सुशील चौहान, बबलू प्रधान, मास्टर अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें