फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी में दो डीलर समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने गांव खंद्रावली के निकट सरकारी राशन का गेहूं बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आपूर्ति निरीक्षक की जांच में दो डीलरों के नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कसबे के लोगों द्वारा कई दिन से राशन डीलरों द्वारा राशन की कालाबाजारी करने की शिकायत अधिकारियों से की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने गांव खंद्रावली के निकट एक पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जाया जा रहा गेहूं पकड़ लिया। राशिद मोहल्ला शेखजादगान, सुनील और सोनू मोहल्ला खैल कांधला को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल पहुंचे और जांच पड़ताल की। बताया कि जांच में गेहूं राशन का पाया गया। तीनों लोगों ने बताया कि राशन डीलर अरशद निवासी मोहल्ला गुजरान और इरफान निवासी कांधला देहात नई बस्ती से उन्होंने गेहूं खरीदा था। इस गेहूं को वे शामली में बेचने जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें