फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत भार बढ़ाने के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओ को सम्बोधि? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्युत भार बढ़ाने के विरोध में भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

शामली। सितंबर माह से नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाकर 12.5 हार्सपावर करने के प्रस्ताव के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने अधीक्षण अभियंता विद्युत के कार्यालय पर धरना दिया। कार्यालय के गेट बंद कर अधीक्षण अभियंता को अपने बीच बैठा लिया। अधिशासी अभियंता द्वारा बिना उपभोक्ताओं की सहमति के विद्युत भार नहीं बढ़ाने का आश्वासन लिखित में देने पर दोपहर बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
सोमवार को बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी एवं किसान खेड़ीकरमू स्थित एसई कार्यालय पर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ता एसई जेके पाल को कार्यालय से बाहर बुला लाए और अपने बीच धरने पर बैठा लिया। कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। धरने पर जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि विद्युत विभाग नलकूपों का विद्युत भार साढ़े सात से बढ़ाकर 12.5 हार्सपावर कर रहा है। इससे प्रत्येक किसान पर प्रतिवर्ष दस से 12 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पहले से ही विद्युत बिलों में अनेक तरह के व्यय जोड़े जा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि भार बढ़ाने के निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए। आर्थिक रूप से टूटा चुका किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा। चेतावनी दी कि यदि भार बढ़ाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, संजीव राठी, योगेंद्र पंवार, लाखन सिंह, लोकेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी तालिब चौधरी, मुनव्वर, तसव्वर, डॉ. इरफान, आमिर अली, सलमान कुरैशी, जाहिद, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता की सहमति के बिना नहीं बढ़ेेगा भार
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रघुवंशी ने लिखकर दिया कि 21 अगस्त को भार बढ़ाने के संबंध में प्रकाशित कराई गई विज्ञप्ति में गलती से ‘सभी’ शब्द प्रकाशित हो गया है। विभाग तथा उपभोक्ता हित में विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना भार नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें