फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने आरटीआे के दलालों को भगाया

Tue, 26 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय पर दलालों का कब्जा है। ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य कार्य के लिए सुविधा शुल्क के नाम पर जेब काटी जा रही है। इसको लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कार्यालय पर जमकर हंगामा करते हुए दलालों का सामान उठाकर फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


सुबह गांव उस्मानपुर निवासी भाकियू कार्यकर्ता हाजी इकराम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एआरटीओ दफ्तर पहुंचे। आरोप है कि दफ्तर के बाहर बैठे एक दलाल ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की ऐवज में 800 रुपये मांगे। दफ्तर से मालूम हुआ कि लाइसेंस की फीस सिर्फ 150 रुपये है।

इसके बाद इकराम ने भाकियू नेताओं को मामले की जानकारी दी। जिस पर भाकियू नेता विनोद निर्वाल और जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद सतेंद्र कुमार नेतृत्व पर बिट्टू सहित कई लोग एआरटीओ दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने एआरटीओ मौहम्मद कय्यूम से बातचीत कर सुविधा शुल्क मांगने को लेकर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


जिस पर एआरटीओ ने कहा कि दफ्तर के बाहर बैठने वालों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है। तब भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें इनके खिलाफ कार्रवाई चाहिए। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया और एआरटीओ दफ्तर के बाहर लगी कुर्सी मेज और अलमारी उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों की फाइल नाले में बहा दीं। जिससे वहां हंगामा हो गया। इस दौरान एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम भी मौके पर मौजूद रहे। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

दफ्तर के बाहर बैठने वाले लोगों को कई बार मना किया है। भाकियू कार्यकर्ता से भी ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का         आरोप है। दफ्तर के बाहर बैठे लोगों को उठवा दिया गया और उनका सामान थाने भिजवा दिया है।  - मोहम्मद कय्यूम  अली, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें