फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ अमिता वरुण ने दर्ज कराए बयान

Sun, 24 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका की पूर्व ईओ द्वारा चेयरमैन पर दर्ज केस की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को ईओ अमिता वरुण शामली पहुंची। यहां पर सीओ ने उन्हें साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


 दरअसल, तत्कालीन शामली नगरपालिका ईओ अमिता वरुण ने मई 2015 में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को शिकायत भेजकर चेयरमैन अरविंद संगल पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी भरत पांडे को सौंपी गई। एडीएम ने जांच पूरी कर चेयरमैन पर लगे आरोपों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन बाद में इसकी जांच सीडीओ वीके सिंह को सौंप दी गई। उन्होंने एडीएम की जांच को सही मानते हुए अमिता वरुण के आरोपों को सही बताया। इस बीच अमिता वरुण का तबादला जसवंत नगर हो गया। वहीं से उन्होंने आठ अप्रैल को फैक्स कर पुलिस अधीक्षक को तहरीर भेजी। 

जिस पर चेयरमैन के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा, सरकारी कार्यों में बाधा डालने और बदनीयती से घर बुलाने का मामला दर्ज हुआ। इस केस की जांच सीओ शामली निशांक शर्मा कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ईओ अमिता वरुण को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। सीओ दफ्तर में ईओ ने रिपोर्ट लगाए गए आरोपों को सही बताया और वहीं बयान दिए। इसके बाद सीओ ने उन्हें साथ लेकर नगरपालिका में घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल भी मौजूद रहे। उधर, सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि ईओ अमिता वरुण को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। चेयरमैन अरविंद संगल को नहीं बुलाया गया था। वह पालिका में पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें