शामली। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान को सौंपते हुए जलालाबाद के लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए।
मंगलवार को भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव तथा जिलाध्यक्ष श्याम सिंह रोड़ के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने जलालाबाद के लेखपाल पर अपात्रों को पट्टे आवंटित करने का आरोप लगा जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लेखपाल को कलक्ट्रेट के कुछ अधिकारियों को संरक्षण मिला हुआ है। धरने में ईश्वर सिंह फौजी, राजकुमार शर्मा, राशिद अली चौधरी, श्यामसुंदर, महेशचंद, धीरज कुमार, नरेंद्र कुमार, मतलूब अहमद, मदन, जवाहरलाल, श्याम सिंह, विजय कुमार, ठाकुर कंवर सिंह, अहसान आदि मौजूद रहे।