फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर पहुंचे भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ता। कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने खेती की बढ़ती लागत, उर्वरकों की कमी, नकली कृषि सामग्री और प्रशासनिक जटिलताओं को लेकर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान खेती की बढ़ती लागत, नकली बीज और कीटनाशकों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाकर सभी पात्र किसानों की आईडी शीघ्र तैयार कराई जाए।
ज्ञापन में डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, नकली कृषि सामग्री पर रोक लगाने तथा किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित पंवार, सुदेश मलिक, दीपक पंवार, संदीप, धर्मेंद्र मलिक, आजाद चौहान, विनोद तोमर, अजय पिंडौरा, गुलवीर सिंह, लोकेंद्र फौजी और कृष्णपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें