संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कांग्रेस सरकार के 47 साल पहले देश में लगाए आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देशभर में आपातकाल लगा दिया गया था। सरकार के आपातकाल लागू करने के निर्णय का विपक्ष ने पुरजोर विरोध किया था। मुख्य अतिथि के रुप में नामित सभासद व जनसंघ के कार्यकर्ता रहे सुरेश चंद्र आचार्य, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता के अधिकार छिने जाते थे, भ्रष्टाचार, घोटाला और परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया। आज भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है, सुशासन है, कानून व्यवस्था बेहतर है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नंदू राणा ने किया।
कार्यक्रम संयोजक व महामंत्री अक्षय चौहान रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, कौशिंद्र पुंडीर, जिला मंत्री सुनील कोरी, सचिन चौहान, रीशु बंसल, अर्जुन सिंह, अवि पवांर, मंडल अध्यक्ष अनुज कश्यप, रवि चौहान, सुनील प्रधान, सागर मित्तल, रितिक, अर्जुन, राजा, संकित, दीपक, पारस, सुमित, विपिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।