फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया

विज्ञापन
शामली शिवचौक पर कांग्रेस का पुतला जलाते भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही के प्रकरण में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शहर के शिव चौक पर इकट्ठा हुए और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। मशाल जुलूस, कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जो लापरवाही बरती गई है, वह कांग्रेस का षड्यंत्र था। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाने हुए प्रदर्शन किया।
मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बादल गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन जैन, नगराध्यक्ष नितिन गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ, क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हवारी, भाजयुमो से तेजस्वी पंवार, सन्नी शर्मा, सोनू जुनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें