शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने आखिर मधु गुर्जर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उनके नाम की घोषणा भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा विकास के नाम पर विजयी होगी। उन्होंने कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा की प्रशंसा की।
शनिवार को गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेट कला में स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में मोहित बेनीवाल ने भाजपा सेवा संगठन, सरकारी योजना के आवेदन पत्रो की समीक्षा। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए भाजपा की ओर मधु गुर्जर के नाम की घोषणा की।
अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने और संचालन महामंत्री दामोदर सैनी ने किया। मौके पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरबीर मलिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा मौजूद रहे।