फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम में एक से बढ़कर 13 पर पहुंची भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम में एक से बढ़कर 13 पर पहुंची भाजपा
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। 14 जिलों में से भाजपा ने 13 पर जीत हासिल की है। 2015 में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केवल एक ही जिले में जीत हासिल कर पाई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। पश्चिम की कमान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के हाथ में है। उनके नेतृत्व में भाजपा को शानदार जीत मिली है। मोहित बेनीवाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव, तीन सीटों पर एमएलसी चुनाव तथा अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हुए हैं। तीनों चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है। मोहित बेनीवाल ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में कई उच्च शिक्षित तथा प्रोफेशनल्स सामने आ हैं। उन्होंने मिलकर भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले समय में यह भाजपा के लिए बहुत अच्छा होगा।
सरकार एवं प्रशासन के गठजोड़ ने हराया : सुधीर
शामली: सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी प्रत्याशी को भाजपा ने नहीं, बल्कि सरकार एवं प्रशासन के गठजोड़ ने हराया है। सपा-रालोद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम एवं राज्य निर्वाचन आयोग को पहले ही लिखित में दिया था कि सदस्यों को पात्रता न होने पर भी उनके वोट लेन ेके लिए सहायक दिए गए। उनकी यहआशंका सच साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र की हत्या हुई: योगेंद्र
रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि शामली जनपद में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। लोकतंत्र की हत्या की गई है। परास्नातक और पीएचडी डिग्री धारियों को गलत मेडिकल प्रमाणपत्र बनाकर सहायक दिए गए। सदस्यों के वोट दबाव डालकर डलवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें