फरवरी माह में जब विधानसभा चुनाव हुआ था, तो शामली शहर से मिली बढ़त के कारण ही भाजपा प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र में भी मजबूत रहा था, लेकिन आठ महीने के भीतर ही शहर में भाजपा की स्थिति लड़खड़ा गई। नतीजा यह हुआ कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव के मुकाबले 10 हजार कम वोट मिल पाए हैं। यही स्थिति सपा और बसपा की भी रही। इन दोनों पार्टियों के प्रत्याशी भी विधानसभा चुनाव के बराबर वोट प्राप्त नहीं कर पाए।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शामली जिले की तीन सीटों में से थानाभवन और शामली सीट पर विजय पताका फहराई थी। सिर्फ कैराना सीट पर भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह हार गई थीं। निकाय चुनाव को लेकर भी भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। बात सिर्फ शामली नगर पालिका की करें, तो विधानसभा चुनाव में शामली शहर से भाजपा प्रत्याशी को 29823 वोट मिले थे, जबकि अब निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल सिर्फ 19274 वोट लेने में ही कामयाब हो पाई, जिस कारण 25780 वोट लेकर निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल पत्नी राजेश्वर बंसल ने जीत दर्ज की। उधर, विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक को शामली में 12843 वोट मिले थे, लेकिन अब सपा प्रत्याशी को सिर्फ 5602 वोट मिले, जबकि कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा। इसी तरह बसपा प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव में 3410 वोट लिए थे, लेकिन अब निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी सिर्फ 458 वोट ले पाई हैं।
साइकिल की धीमी रफ्तार का मिला अंजना को फायदा
शहर में मुसलिम मतदाताओं की संख्या करीब 22 हजार बताई जाती है। शामली नगर पालिका से सपा ने सुमन शर्मा पत्नी विजय कौशिक को प्रत्याशी बनाया था, जबकि बसपा ने ओमवीरी पत्नी हरपाल को प्रत्याशी बनाया था। उम्मीद की जा रही थी कि मुसलिम मतदाताओं का रुझान सपा अथवा बसपा की तरफ रहेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। शहर के मुसलिम बहुल इलाकों में शुमार काजीवाडा में सपा प्रत्याशी को 256, पंसारियान में 344, तिमरशाह में 677 और कलंदरशाह में सिर्फ 301 वोट ही मिल पाए। बसपा प्रत्याशी इन वार्डों में कहीं
असर नहीं दिखा सका, जबकि इन मुसलिम बहुल इलाकों में निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल ही मतदाताओं की पहली पसंद रहीं।
परिणामों में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी की स्थिति
वार्ड ------- दीपिका संगल ---- अंजना बंसल
गऊशाला 996 761
नंदू प्रसाद 690 826
लाजपतराय 1025 1032
बूढा बाबू 1203 1185
शुगर मिल 424 740
काजीवाड़ा 48 1321
दयानंदनगर 1228 592
माजरा 462 614
पंजाबी कालोनी 606 593
शांतिनगर 488 975
रेलवे स्टेशन रेलपार 909 751
नगर पालिका एरिया 765 634
पंसारियान 529 843
घेरबुखारी 739 780
दयानंदनगर प्रथम ---1128 ------ 483
तिमरशाह ----------75 --------- 1545
कलंदरशाह ----------281 ------- 1019
आर्यपुरी विश्वकर्मानगर ---951---- 913
काकानगर -----------32 -------- 1121
नगर पालिका कालोनी ----548 ---- 1803
देहली गेट ------------1268 ------- 1802
गुजरातियान ---------1882-------1988
धीमानपुरा --------- 1434 -------- 2066
नया बाजार ---------1533 ------- 1321
---- विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट
हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज --- 5355
वीवी इंटर कालेज ---------- 3205
बरखंडी ------------------- 1531
जैन कन्या इंटर कॉलेज--- 2718
वैश्य अग्रवाल धर्मशाला-- 3158
मदरसा
तिमरशाह-------- 197
माजरा रोड प्राइमरी पाठशाला --2219
दयानंद वैदिक विद्यालय आर्य समाज-- 2708
आरके इंटर कॉलेज ------------ 2089
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज-- 2081
गुजरातियान प्राइमरी पाठशाला ------- 2044
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल ----- 1465
किसान धर्मशाला रेलपार -------------- 1053
योग ---------------------------------- 29823