फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा नेता के पुत्र पर हमला, 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में भाजपा नेता का घायल पुत्र वंश। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में सड़क पर खड़े मैजिक वाहन को हटाने को लेकर भाजपा नेता के पुत्र पर 13 लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव के लिए आई महिला एवं युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम कस्बे के भाजपा नेता अजय बंसल का पुत्र वंश बंसल अपनी कार को गैरेज में पार्क करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में आंसू अपने मैजिक वाहन से समान उतार रहा था। वाहन हटाने को लेकर आंसू और वंश में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान वंंश को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वंश की चीख पुकार सुनकर घर की महिलाएं एवं युवक शुभम दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए घायल वंश को अस्पताल भिजवाया। वंश के पिता अजय बंसल ने मोनू, हिमांशु , अंशुल, शुभम, सतीश, हर्षित, शिवांक, आयुष, रविन्द्र, टीटू, प्रमोद, बृहमपाल, प्रवीण के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें