भाजपा नेताओं ने गांव में बांटी दवाइयां
शामली। केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व अन्य नेताओं ने गांव किवाना, बहावड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद गांव में मास्क, सैनिटाइजर एवं दवाइयों की किट वितरित की।
रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने गांव किवाना और बहावड़ी में सेवा ही संगठन कार्यक्रम हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक अनुज राणा के साथ गांव में दवाई किट, भाप मशीन, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को मास्क लगाने तथा दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यदि किसी को नजला, खांसी, बुखार होता है तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर दिखाए व अपनी जांच कराएं। एक जून से 45 वर्ष से अधिक के साथ 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। पंजीकरण के लिए 30 मई से वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। संयोजक जिला मंत्री ओमप्रकाश रहे। जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, विशेष सरोहा, दिवाकर कश्यप, विवेक प्रेमी, सुधीर मलिक, मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, सुधीर कुमार, संजीव मलिक, रोहित कुमार, आशीष त्यागी, ग्राम प्रधान बंटी, सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, विक्की देशवाल, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।