फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 घंटे के कवि सम्मेलन-मुशायरे में शामिल होंगे प्रदीप मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
120 घंटे के कवि सम्मेलन-मुशायरे में शामिल होंगे प्रदीप मायूस
विज्ञापन

शामली। शामली के शायर प्रदीप मायूस एक बार फिर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होंगे। इंडिया फाइट अंगेस्ट कोरोना के लिए हयात के शीर्षक से ऑनलाइन 120 घंटे का लगातार काव्यपाठ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। आठ जून से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन/मुशायरे में दुनिया भर के 500 कवि और शायर भाग लेंगे। विश्व में सबसे लंबे चलने वाले इस मुशायरे में फरहान वास्ती दुबई, ताहिर फ़राज भारत, अजहर इनायती भारत, ख्वाजा खतीब यूएसए, रहमान फारिस पाकिस्तान मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में वॉलीवुड के सितारे भी शामिल होंगे। इससे पहले भी शायर प्रदीप मायूस 2018 में 101 घंटे के मुशायरे में काव्यपाठ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड तथा इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हो चुुके हैं। प्रदीप मायूस पांच भाषाएं लिखते-पढ़ते हैं। 2010 में त्रिधारा काव्य संकलन का संपादन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें