फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिए अधिकार : सुरेश राणा

विज्ञापन
थानाभवन में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिए अधिकार : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। भाजपा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पंचायतों को सबसे ज्यादा अधिकार दिए हैं। सरकार ने विकास की योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराकर उन्हें धरातल पर भी उतरा है। अब गांव भी विकास के मामले में शहरों से पीछे नहीं हैं।
मंगलवार को थानाभवन नगर पंचायत परिसर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों में पीने के पानी के लिए टंकियां, सीसी सड़कों का निर्माण कराया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। अब गांव में भी बच्चों की पढ़ाई के लिए प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में तब्दील किया गया है। ग्राम पंचायतों का पिछले पांच सालों में विकास के मामले में स्तर काफी सुधरा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कोरी, रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी, मोनू ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह मादलपुर, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राकेश राणा, ऋषिपाल फौजी, योगेंद्र पाल, विधानसभा संयोजक वीरेंद्र सिंह आदि पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थी किसानों को चेक वितरित किए
फोटो समाचार
दुर्घटना में घायल व मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता और फसलों के नुकसान के मुआवजे के चेक मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने वितरित किए। मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को चेक वितरित किए। इस दौरान महमूद गढ़ निवासी अनुज कुमार की दुर्घटना में मौत होने पर उनकी पत्नी सीमा कुमारी को, गांव गोगवान जलालपुर निवासी राजेंद्र की पत्नी अनीता को तीन-तीन लाख रुपये के चेक दिए गए। दुर्घटना में पैर का पंजा कटने पर सोंटा रसूलपुर निवासी किसान इमरान पुत्र इशाक को 40 हजार रुपये का चेक दिया। इसके अलावा आग लगने पर गन्ने की फसल बर्बाद होने के मामले में गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी इमरान पुत्र अफसर को 45 हजार व ऊन के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी रईस अहमद पुत्र मुस्ताक को 10 हजार रुपये का चेक दिया गया।

थानाभवन में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें