फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने पूरे किए अपने सभी वादे:कपिल देव अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा नगर इकाई, वैश्य अग्रवाल समेत कई संस्थाओं की ओर से प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक की कोई भी समस्या हो तो वह उनसे संपर्क करे, समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड पर सेंट आरसी स्कूल के सभाकक्ष में प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पूर्व चेयरमैन अरविद संगल ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि जो भी किसी काम के लिए मेरे पास आएगा तो मैं प्राथमिकता पर आपके कार्य को पूर्ण करूंगा। भाजपा सरकार बनने के बाद पहले योगी सरकार ने जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया गया। निशुल्क राशन देना हो या आयुष्मान कार्ड। अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, मां अमृत मई सेवा संस्थान, मां कात्यायनी देवी सेवा संस्थान, केमिस्ट एसोसिएशन, व्यापारी सुरक्षा फोरम शामली, स्वर्णकार एसोसिएशन आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें