भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जिले के भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता मोहित बेनीवाल को विधान परिषद का सदस्य का प्रत्याशी बनाकर जाट मतदाताओं को साधने का काम किया है। रालोद से गठबंधन के बाद भाजपा का यह कदम जाटों को साधने की सोची समझी रणनीति मानी जा रही है।
शामली जिले के थानाभवन के खेड़ा गदई गांव के मूल निवासी मोहित बेनीवाल का जन्म 18 फरवरी 1980 को हुआ था। शामली के वीवी इंटर कॉलेज में अध्ययन करने के बाद दिल्ली से आईआईटी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विदेश में जॉब करते हुए अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई। उसके बाद राजनीति में रुचि होने के कारण विदेश से भारत आकर कैराना के पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।