फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में वीवी इंटर कालेज रोड पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुजफ्फरनगर के गांव बवाना निवासी अफजाल अपने गांव के साथी हनीफ के साथ बाइक से शामली में निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने आए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से घर जाने के लिए दोपहर करीब दो बजे वीवी इंटर कालेज रोड से जा रहे थे। उसी समय गलत दिशा से सामने से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में ले गई, जहां चिकित्सकों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें