फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर फतेहपुर के निकट आवारा पशु के अचानक सामने आने पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटा भाई गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को जिला मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव मुरादपुरा निवासी औसाफ (27) अपने छोटे भाई समीर (22) के साथ ईदी देने के लिए बाइक से अपनी बुआ के यहां कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी जा रहे थे। बाबरी थानाक्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक खेत से आवारा पशु सामने आ गए।
उनसे बचने के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में औसाफ की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया औसाफ की शादी 2018 में हुई थी। उसके पत्नी, चार व दो साल की दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें