कांधला। बुढ़ाना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में बाइक सवार मजदूर संजीव (25) की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।
मुजफ्फरनगर के गांव सरनावली निवासी संजीव पुत्र देवी सिंह अपने पारिवारिक चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से कस्बे के मिनी बैंक में रुपये निकालने आया था। पारिवारिक भाई यशपाल ने बताया कि संजीव जब थानाक्षेत्र बुढ़ाना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो विपरीत दिशा से जा रही ई-रिक्शा से टक्कर हो गई दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने संजीव को मृतक घोषित कर दिया और सुरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। ई-रिक्शा चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।