फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 09 Sep 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव नानू पूरी गेट के पास मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बागपत जनपद के गांव गाधी निवासी अंकित (35) पुत्र गंगा कांधला के दा गोल्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक के ड्राइवर थे। चचेरे भाई सोनू ने बताया कि अंकित कई दिन से अवकाश पर थे और मंगलवार को बाइक से गांव से स्कूल आ रहे थे। नानू पूरी गेट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से वह घायल हो गए।
अंकित की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे और उनके दो बेटे हैं। जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें